H

छतरपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 की मौत, CM मोहन ने मृतकों और घायलों के लिए किया आर्थिक सहायता का ऐलान

By: Sanjay Purohit | Created At: 05 February 2024 08:23 AM


मध्य प्रदेश के छतरपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के छतरपुर में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां राईपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे। पुलिस बल की मदद से घायलों को बिजावर अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार की व्यिवस्थाि करने के निर्देश दिए हैं।