H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP में खुलेगा पहला सहकारिता विश्वविद्यालय - मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 September 2023 10:24 AM


मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया ने आर्टीजन्स कार्ड का वितरण किया और वृहद हस्तशिल्प कलस्टर विकास परियोजना की पुस्तिका और पैक्स संस्थाओं के लिए तैयार पैक्स मैन्यूअल 2022 का विमोचन किया।

banner
मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहुत ही जल्द एमपी में पहला सहकारिता विश्वविद्यालय शुरू किया जाएगा। इसके लिए केन्द्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। आपको बता दें कि, इन कॉलेजों की स्थापना भोपाल और इंदौर में होगी। इसमें सहकारिता क्षेत्र के अनेक विषयों के पाठ्यक्रमों पढ़ाए जाएंगे और अनुसंधान भी होगा।

एमपी में खुलेगा सहकारिता विश्वविद्यालय

मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने जानकारी दी कि, पिछले दिनों देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में सहकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना करने पर हुई चर्चा में मध्यप्रदेश के इंदौर अथवा भोपाल में विश्वविद्यालय शुरू करने के उनके प्रस्ताव पर सैंद्धतिक स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने इस दौरान आगे बताया है कि, जल्द ही एमपी में सहकारिता विश्वविद्यालय शुरू होगा। इसके साथ ही मंत्री डॉ. भदौरिया ने राज्य सहकारी संघ के विभिन्न तकनीक और कौशल में प्रशिक्षण देने के कार्यक्रम की सराहना की।

मंत्री भदौरिया ने पैक्स मैन्यूअल 2022 का विमोचन किया

आपको बता दें कि, अरविन्द सिंह भदौरिया ने सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र जबलपुर के नवीन भवन, सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल, इंदौर और नौगांव में समान्य सुविधा केन्द्र, सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में एम्पोरिया का डिजिटल भूमि-पूजन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही मंत्री ने आगे आर्टीजन्स कार्ड का वितरण किया और वृहद हस्तशिल्प कलस्टर विकास परियोजना की पुस्तिका और पैक्स संस्थाओं के लिए तैयार पैक्स मैन्यूअल 2022 का विमोचन किया।