H

मानसून के लिए अनुकूल रहेगा यह साल, मध्यप्रदेश में औसत से अधिक होगी बारिश, जानिए आपके राज्य का हाल

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 June 2024 05:15 AM

केरल में मानसून पहुंचने के बाद यह मध्य भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो मानसून इसके निर्धारित समय से दो दिन पूर्व ही 15 जून को अन्यौ राज्योंत में दस्तक दे सकता है। जबकि मानसून के बिहार, झारखंड, बंगाल पहुंचने में देरी हो सकती है। इसके बाद मानसून दिल्लीो पहुंचेगा।

bannerAds Img

मध्यप्रदेश में 15 जून को एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में मानसून 15 जून तक पहुंचेगा। साथ ही इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने का भी अनुमान है। जिससे खेती भी अच्छीम होने की संभावना है। गौरतलब है कि मध्यरप्रदेश में औसतन 949 मिलीमीटर बारिश होती है।

राजधानी में भी अच्छी बारिश

मौसम विभाग ने दिल्लीी में भी इस सीजन में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। मध्य भारत पहुंचने के बाद मानसून राजधानी पहुंचेगा।

इन राज्यों में देरी का अनुमान

स्काईमेट वेदर की माने माने तो मानसून की रफ्तार कम हो सकती है, ऐसे में बिहार, झारखंड एवं बंगाल में मानसून की देर से एंट्री होगी। हालांकि इसको लेकर 15 जून तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यह साल मानसून के अनुकूल

मौसम विभाग कहना है कि यह साल मानसून के लिए अनुकूल रहेगा। जिसका कारण नीनो प्रणाली कमजोर होना और ला नीना प्रणाली का मजबूत होना है। यह परिस्थिति अच्छे मानसून के संकेत मानी जाती है। इसके साथ ही हिंद महासागर द्विध्रुव स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के पक्ष में है। इतना ही नहीं देश में मानसून ने समस्या से पूर्व भी पहुंच गया है। ये सभी परिस्थितियां अच्छे मानसून के अनुकूल है।