आज दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है, पीएम बोले - मोदी घर देने की गांरटी देता है
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 November 2023 01:27 PM
पीएम मोदी ने कहा कि, आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट के कारण देश के दुश्मन का हौसला पस्त है। कांग्रेस की झूठ की गुब्बारे की हवा निकल गयी है।

एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान की तारीख बहुत ही करीब आ गई है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार का दौर भी अब अपने पूरे शबाब पर है। लगातार दोनों ही दलों के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश के दौरे कर रहे है। इसी क्रम में एमपी के सतना पहुंचे पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला किया। पीएम ने कहा कि, आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल गई।
हर तरफ राम मंदिर की चर्चा
संबोधित में पीएम ने आगे कहा कि, इन दिनों मैं जहां भी जाता हूं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा होती है। हर तरफ खुशी की लहर है। अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है और विश्राम का सवाल तो पैदा ही नहीं होता। अब सबके विकास का समय आया है। हमारी सरकार ने एमपी में गरीबों के लाखों घर बनाए गए हैं। पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, मोदी घर देने की गांरटी देता है। कांग्रेस ने राज्य को अंधेरे कुएं में धकेल दिया था।
कांग्रेस का चेहरा थका और हार हुआ है
एमपी के सतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट के कारण देश के दुश्मन का हौसला पस्त है। कांग्रेस की झूठ की गुब्बारे की हवा निकल गयी है। संबोधन में आगे पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस का चेहरा थका और हार हुआ है। पीएम ने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार लोगों को पक्का मकान देने में विफल रही लेकिन मोदी आपको पक्के मकान की गारंटी देता है।