भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान, बोले - हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर लड़ेगी पार्टी, कांग्रेस अपने दम पर जीतने में सक्षम
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 September 2023 09:53 AM
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी कहा था कि, कांग्रेस अपने दम पर 2024 का राज्य विधानसभा चुनाव जीतने में सक्षम है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के एक बड़ा दावा किया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस अपने दम पर जीतने में सक्षम है और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस अपने दम पर विधानसभा चुनाव जीतने में सक्षम है
इससे पहले, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी कहा था कि, कांग्रेस अपने दम पर 2024 का राज्य विधानसभा चुनाव जीतने में सक्षम है। वहीं विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल आम आदमी पार्टी समेत हरियाणा में सक्रिय अन्य दलों के साथ गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस के दिग्गज नेता हुड्डा ने यहां पत्रकारों से कहा कि, जहां तक हरियाणा का सवाल है, कांग्रेस अपने दम पर जीतने में सक्षम है।
कांग्रेस सभी 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस सभी 10 (लोकसभा) सीट पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल राज्य की सभी लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के पास हैं। वहीं पत्रकारों के द्वारा यह पूछे जाने पर कि, क्या विधानसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन हो सकता है इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि, हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, आम आदमी पार्टी ने पिछले साल आदमपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ा था, जहां उनकी जमानत जब्त हो गई थी। सीट पर दावा करने का एक आधार होना चाहिए।