H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

उपचुनाव में हुई जीत से गदगद केजरीवाल बोले - I.N.D.I.A. गठबंधन बहुत मजबूत, BJP बौखलाई

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 September 2023 02:16 PM


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, विपक्षी गठबंधन ‘‘बहुत शक्तिशाली है’’ और इसी लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘बौखलाई हुई’’ है।

banner
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों में 7 में से 4 सीट पर जीत हासिल करने के बाद बहुत खुश नजर आ रहा है। विपक्षी गठबंधन के महत्वपूर्ण सदस्य में से एक आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज यानी की शनिवार को कहा कि, विपक्षी गठबंधन ‘‘बहुत शक्तिशाली है’’ और इसी लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘बौखलाई हुई’’ है।

गठबंधन I.N.D.I.A. बहुत शक्तिशाली है

आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उपचुनाव परिणाम संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लिखा कि, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. बहुत शक्तिशाली है। भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट का यही कारण है। यही कारण है कि, बीजेपी देश का नाम ही बदल देना चाहती है।

गठबंधन I.N.D.I.A.के खाते में आईं 4 सीटें

बता दें कि, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित कुल 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा के हिस्से में 3 सीट, जबकि विपक्षी दलों के खाते में 4 सीट आईं। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में शामिल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के हिस्से में एक-एक सीट आई।