उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 September 2023 02:00 PM
उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में देर रात 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप से धरती डोल गई। जिले के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।
भूकंप का केंद्र स्यालना के जंगलों में जमीन से 5 किमी नीचे था
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में देर रात 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप से धरती डोल गई। जिले के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से 5 किमी नीचे था। वहीं भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। भूकंप के झटके से गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की तरफ भागे।
पहाड़ी क्षेत्र बारिश और भूस्खलन से जूझ रहा है
आपको बता दें कि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के ये झटके इसी साल कई बार लग चुके हैं। इस समय पहाड़ी क्षेत्र पहले से ही बारिश और भूस्खलन से जूझ रहा है। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर दरार की वजह से दहशत है। वही अब ऐसे में भूकंप से डोली धरतीके कारण लोगों के लिए और भी डर की वजह बन रहा है।