H

राजस्थान-हरियाणा में तापमान ने मारी हाफ सेंचुरी

By: Sanjay Purohit | Created At: 29 May 2024 07:31 AM


गर्मी से झुलस रही दिल्ली को अगले दो दिनों के भीतर चिलमिलाती धूप से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार 31 मई और 1 जून को राजधानी में आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

bannerAds Img
गर्मी और लू की मार झेल रही राजधानी दिल्ली को जल्द चिलमिलाती धूप से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में यहां बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार, 31 मई और 1 जून को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, 29 और 30 मई को दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट भी जारी किया है।

इन दो राज्यों में तापमान ने मारी हाफ सेंचुरी

राजस्थान के शहर चूरू ने तापमान में हाफ सेंचुरी मार दी है।मंगलवार को यहां का तापामन 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के सिरसा का तापमान भी 50 के करीब पहुंचा। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पंजाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा का तापमान 49 से 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया।