H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

आज रवाना होगी बीजेपी की तीसरी ओर चौथी जन आशीर्वाद यात्रा

By: Richa Gupta | Created At: 05 September 2023 09:04 AM


मध्य प्रदेश में बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए शुरू हुई जनआशीर्वाद यात्रा के तीसरे और चौथे फेज को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे।

banner
मध्य प्रदेश में बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए शुरू हुई जनआशीर्वाद यात्रा के तीसरे और चौथे फेज को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। ये यात्राएं मंडला और श्योपुर से रवाना होंगी और अपनी तय तारीख पर भोपाल पहुंचेंगी। यात्राओं के शुभारंभ के लिए अमित शाह सुबह 11.40 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। यहां से वो मंडला और वापसी में जबलपुर के रास्ते ग्वालियर पहुंचेगे। जहां से वो श्योपुर के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी। मंडला और श्योपुर से जन आशीर्वाद यात्रा को करेंगे रवाना। जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे अमित शाह। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद।

10 हजार किलोमीटर से अधिक भ्रमण करेगी

यह जन आशीर्वाद यात्रा 10 हजार किलोमीटर से अधिक में भ्रमण करेगी। इसमें 200 से अधिक बड़ी सभाएं होंगी, इसके अलावा हजारों की तादाद में स्वागत के कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्योपुर बड़ोदा से प्रारंभ होने वाली यह यात्रा 11 जिलों, 5 लोकसभा क्षेत्र 43 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा विदिशा,रायसेन आदि जिले शामिल हैं. यह यात्रा 2034 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का 262 स्थानों पर स्वागत होगा, 55 रथ सभाएं, 16 रोड शो तथा 48 आमसभाएं आयोजित होंगी।