H

भाजपा को UP ने चौंकाया, 34 सीटों पर सिमटती नजर आ रही पार्टी

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 June 2024 10:31 AM


लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना का दौर जारी है। एनडीए अब तक 297 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं आईएनडीआईए ने 229 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना का दौर जारी है। एनडीए अब तक 297 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं आईएनडीआईए ने 229 सीटों पर बढ़त बना रखी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भाजपा तीन सीटों पर जीत चुकी है और 238 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 97 सीटों पर आगे है।

चौंकाने वाले रहे हैं परिणाम

इस बार के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। पिछले दो चुनावों में बहुमत का आंकड़ा पार करने वाली भाजपा इस बार बहुमत के आंकड़े को छूने के लिए संघर्ष कर रही है। सबसे ज्यादा झटका भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिला है। जहां 34 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अब तक रुझानों के अनुसार समाजवादी पार्टी फिलहाल 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा कांग्रेस सात, राष्ट्री य लोकदल 2, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक और अपना दल (सोनीलाल) एक सीट पर आगे चल रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और अन्य मुद्दों को देखते हुए से माना जा रहा था कि भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा सकती है और पार्टी को अच्छी लीड मिल सकती है, लेकिन इस बार के रुझान भाजपा के लिए चौंकाने वाले रहे हैं।