H

बीजेपी ने खोखा-धोखा देकर सरकार बनाई - आदित्य ठाकरे

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 May 2024 02:06 PM


आदित्य ठाकरे ने कहा कि, पंकजा मुंडे, एकनाथ खडसे, प्रकाश मेहता, पूनम महाजन, विनोद मेहता उनसे पूछें कि, उनका करियर किसने खत्म किया।

bannerAds Img
शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्हें हमारी पार्टी और एनसीपी को तोड़कर सरकार बनाई। ठाकरे ने आगे कहा कि, बीजेपी ने धोखा और खोखा देकर सरकार बनाई है। महाराष्ट्र ने जो खोया है वो बहुत है। इसके साथ उन्होंने आगे कहा कि, महाराष्ट्र से सारे प्रोजेक्ट गुजरात जा रहे हैं, इसी बात का दुख है।

2014 में जो वादे किए थे उनका क्या हुआ

आदित्य ठाकरे ने अपने बयान में आगे कहा कि, पंकजा मुंडे, एकनाथ खडसे, प्रकाश मेहता, पूनम महाजन, विनोद मेहता उनसे पूछें कि, उनका करियर किसने खत्म किया। उद्धव ठाकरे के बेटे ने आगे कहा कि, मैंने क्या कहा देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा ये बात कोई मायने नहीं रखता। बीजेपी ने 10 सालों में क्या किया है, अच्छे दिन कब आने वाले हैं, बेरोजगारी कब नीचे जाएगी। महंगाई कब नीचे जाएगी, 2014 में जो वादे किए थे उनका क्या हुआ।