H

IPL में जबरदस्त प्रदर्शन : भारतीय टीम में जल्द हो सकती है इन खिलाड़ियों की एंट्री...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 27 May 2024 07:22 AM


IPL शुरू से ही युवा खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा जरिया रहा है, जहां प्रदर्शन कर खिलाड़ी भारतीय टीम में एंट्री करने में कामयाब रहते हैं।

bannerAds Img
IPL शुरू से ही युवा खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा जरिया रहा है, जहां प्रदर्शन कर खिलाड़ी भारतीय टीम में एंट्री करने में कामयाब रहते हैं। हर साल IPL से ऐसे चमकते हुए खिलाड़ी मिलते हैं, जो बाद में भारतीय टीम को रोशन करने का काम करते हैं। इस बार का भी IPL खत्म हो चुका है। अब कौन कौन से खिलाड़ी ऐसे हैं, जो जल्द ही भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं।

अभिषेक शर्मा

IPL के सीजन में जिन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और जिन्होंने भारतीय टीम के लिए अभी तक डेब्यू नहीं किया है, उसमें पहला ही नाम अभिषेक शर्मा का आता है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पूरा सीजन काफी अच्छा गया। अभिषेक शर्मा ने इस साल के IPL में 16 मैच खेलकर 484 रन बनाए है। इस दौरान शर्मा के नाम तीन अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, फाइनल में अभिषेक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए।

रियान पराग

वहीं अगर दूसरे खिलाड़ी की बात की जाए तो वे हैं राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग। रियान पराग के लिए ये सीजन काफी ज्यादा शानदार गया है। उन्होंने इस साल 16 मैच खेलकर 573 रन बनाए हैं। इस दौरान पराग के बल्ले से 4 अर्धशतक निकले। यानी उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी तो पेश कर ही दी है, हो सकता है कि, जल्द ही उन्हें भी मौका मिल जाए।

साई सुदर्शन

तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले साई सुदर्शन का आता हैं। सुदर्शन के लिए भी ये सीजन बहुत अच्छा गया। उन्होंने इस सीजन कुल 12 मैच खेलकर 527 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 47.91 का और स्ट्राइक रेट 141.28 का रहा है।

नितीश कुमार रेड्डी

वहीं बात अगर एसआरएच के ही नितीश कुमार रेड्डी की करें तो उन्हें तो इमर्जिंग प्लेयर आफ द सीजन का भी अवार्ड दिया है। रेड्डी आलराउंडर हैं और जल्द ही उन्हें भी भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल सकता है।