H

Jharkhand News: चंपई सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 February 2024 04:23 AM


झारखंड में नए सीएम के तौर पर चंपई सोरेन आज शपथ लेंगे। हालांकि अभी इसका समय तय नहीं है।

bannerAds Img
झारखंड में नए सीएम के तौर पर चंपई सोरेन आज शपथ लेंगे। हालांकि अभी इसका समय तय नहीं है। वहीं आज हेमंत सोरेन को ED की रिमांड में भेजने पर भी सुनवाई होगी। आपको बता दें कि, ED ने कोर्ट से राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड मांगी थी, जिस पर आज बहस होगी और कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण का न्योता दिया

वहीं गुरुवार को ही झारखंड के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण का न्योता दे दिया। चंपई सोरेन आज यानी की शुक्रवार को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्हें 10 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। राज्यपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता चम्पाई सोरेन और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को देर रात राजभवन बुलाया और चम्पाई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया।

हम एकजुट हैं, हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है

आपको बता दें कि, हेमंत सोरेन को बुधवार रात मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चम्पाई सोरेन झामुमो विधायक दल के नेता चुने गए थे। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेता चंपई सोरेन ने कहा था कि, हम एकजुट हैं। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है, इसे कोई नहीं तोड़ सकता।