H

Rajasthan Elections: 2018 में चुनाव में यहां 10 में से महज 1 सीट ही जीत पाई थी बीजेपी, अब पीएम मोदी के हाथ में कमान

By: payal trivedi | Created At: 13 November 2023 12:23 PM


रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर-जैसलमेर (Rajasthan Elections) और शेरगढ़ की दस सीट में से 2018 में भाजपा महज 01 सीट सिवाना पर ही जीत पाई थी।

banner
Jaipur: रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर-जैसलमेर (Rajasthan Elections) और शेरगढ़ की दस सीट में से 2018 में भाजपा महज 01 सीट सिवाना पर ही जीत पाई थी। इस बार इन दस सीटों पर टारगेट के लिए प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी की बायतु में 15 नवंबर को सभा होगी। सभा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माधासर ग्राम पंचायत अंतर्गत दर्जियों की ढाणी क्षेत्र में सभास्थल का केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने निरीक्षण किया। बाड़मेर की सात, जैसलमेर की दो और जोधपुर की शेरगढ़ विधानसभा से यहां पर लोग पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर दसों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी अलर्ट मोड पर आकर लोगों को लाने की तैयारी में जुटे हैं।

2018 में शाह-योगी आए थे

2018 के चुनाव में इन सीटों पर अमित शाह ने बाड़मेर (Rajasthan Elections) में रोड शो और बालोतरा में सभा की थी तो उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोकरण में सभा की थी। 2023 दिवाली पर प्रचार की रंगत धीमी थी, 16 से फिर ज्यादातर कार्यकर्ता कमान संभालेंगे।

2018 में यह स्थिति

10 में से 01 भाजपा, 09 कांग्रेस

बाड़मेर-07 सीट- 06 कांग्रेस-01 भाजपा

जैसलमेर-02 सीट- 02 कांग्रेस-00 भाजपा

शेरगढ़-कांग्रेस

मोदी चुनाव में पहले कब आए

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 में बाड़मेर आए थे

- 2008 में गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब स्टार प्रचारक थे, तब मोदी शिव में भाजपा प्रत्याशी जालमसिंह रावलोत की सभा में आए थे।