H

CG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या! ​खून से लथपथ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस...

By: Shivani Hasti | Created At: 16 November 2023 07:16 AM


bannerAds Img
CG NEWS: जशपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा बताया जा रहा है। पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती का है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर प्रचार करने निकला था। उन्होंने राजनैतिक हत्या की आशंका जाहिर की है। बताया जा रहा है कि, 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है. उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था, आशंका यह भी जताई जा रही है कि, जादू टोने के संदेह में हत्या की गई हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में धमतरी से भूखन लाल देवांगन पहुंचे केबीसी, हॉटसीट पर बैठकर की पत्नी की तारीफ...