H

श्रीलंका के महान पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या बोले - आज के जमाने में डबल होते सचिन के रन और शतक

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 November 2023 12:15 PM


जयसूर्या ने आगे कहा कि, अगर सचिन तेंदुलकर आज के पावरप्ले नियम में 2 नई गेंद से खेलते तो उनके रन और शतक दोनों डबल होते।

banner
भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में अपने वनडे करियर का 50वां शतक जड़ा। वहीं भारत और विश्व के महान पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के उस रिकॉर्ड को धराशाही कर दिया, जिसे एक वक्त असंभव बताया जा रहा था। तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 49 वनडे शतक लगाए थे। जब उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था, तब ज्यादातर लोगों का मानना था कि, उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करना लगभग नामुमकिन है।

क्या विराट के दौर में आसान हुई बल्लेबाजी?

वहीं अब विराट कोहली ने ना सिर्फ विश्व के महान पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, बल्कि उनसे एक कदम आगे भी निकल चुके हैं। विराट को इस उपलब्धि के लिए दुनियाभर के क्रिकेटर्स ने उन्हें बधाई दी है। वहीं कुछ क्रिकेटर्स का ऐसा भी मानना है कि, आज के दौर में बल्लेबाजी आसान हो गई है। अगर सचिन इस जमाने में खेलते तो उनके रन और शतक दोनों डबल होते।

आज के जमाने में डबल होते सचिन के शतक

श्रीलंका के महान पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा कि, मैं वकार यूनिस से सहमत हूं, कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जयसूर्या ने आगे कहा कि, अगर सचिन तेंदुलकर आज के पावरप्ले नियम में 2 नई गेंद से खेलते तो उनके रन और शतक दोनों डबल होते।

पाक के पूर्व गेंदबाज ने दिया ICC को सुझाव

वकार यूनिस ने अपने सोशल साइट x पर ट्विटर के माध्यम से विराट कोहली को उनके इस खास उपलब्धि की बधाई देते हुए उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि, वनडे क्रिकेट बल्लेबाजों के लिए काफी फ्रेंडली हो गया है। ICC को मेरा सुझाव है कि, मैच में 2 नई गेंद की शुरुआत करनी चाहिए। 30 ओवर के बाद पुरानी गेंद हटा देनी चाहिए, और नई गेंद से आगे गेंदबाजी करनी चाहिए। उसके अंत में गेंद सिर्फ 35 ओवर पुरानी होगी। हमें अंत में थोड़ी बहुत रिवर्स स्विंग भी देखने को मिलेगी। रिवर्स स्विंग की कला को बचाकर रखें।