H

MP Elections 2023: सीएम शिवराज सिंह बोले - हमने कब कहा, दिग्विजय जी और कमलनाथ जी के बीच में अनबन है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 October 2023 02:19 PM


सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, वर्चस्व की लड़ाई और बेटों को स्थापित करने की लडाई जगजाहिर है। इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आई।

banner
MP Elections 2023: चुनाव नजदीक आते ही दोनों ही दलों का प्रचार भी बढ़ गया है। दोनों पार्टियों के नेता लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में से एक है जहां इस साल चुनाव होने हैं। राज्य में 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मतदाता 230 विधानसभा क्षेत्रों से विधायक चुनेंगे। इसके साथ ही कमलनाथ पर सीएम शिवराज सिंह ने हमला बोला है।

एक कहावत है, चोर की दाढ़ी में तिनका

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, एक कहावत है, चोर की दाढ़ी में तिनका। हमने कब कहा, दिग्विजय जी और कमलनाथ जी के बीच में अनबन है। आप ट्विट करके बता रहे हो अनबन नहीं है, भाजपा भ्रम फैला रही है। भाजपा भ्रम क्यों फैलाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, जनता देख रही है टिकट वितरण को लेकर अनबन हुई और कमलनाथ जी ने खुलेआम कहा, कि, कपड़े फाड़ना है तो दिग्विजय और जयवर्धन सिंह जी के फाड़ो। ये तो सब ने सुना है।

इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आई

राज्य के मुखिया शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, आप हंसी मजाक या हास परिहास में नहीं ले जा सकते हैं और कमलनाथ जी के बेटे नकुलनाथ जी टिकट बाट देते हैं। छिंदवाड़ा की और बाद में फिर कांग्रेस कमेटी अप्रूव करती है। उन्होंने कहा कि, वर्चस्व की लड़ाई और बेटों को स्थापित करने की लडाई जगजाहिर है। इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आई।