H

11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू,PM मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला

By: Ramakant Shukla | Created At: 07 May 2024 02:29 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई, मंगलवार को हो रहा है। इस चरण में 93 सीटों पर चुनावी मैदान में खड़े हुए कुल 1331 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक चलेगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 सीटों पर मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 10, महाराष्ट्र में 11, कर्नाटक में 14, मध्यप्रदेश में 9, असम में 4, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में 7, पश्चिम बंगाल में 4, दमन दीव और दादरा एवं नागर हवेली में 2 सीटों पर भी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्रियों, 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों का भविष्य तय होगा। चुनाव परिणाम 4 जून को आएगा।

bannerAds Img

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। इससे पहले फर्स्ट फेज में 19 अप्रैल को 102 और सेकेंड फेज में 26 अप्रैल को 88 सीटों पर मतदान हो चुका है। तीसरे फेज की 93 सीटों को मिला दें तो आज शाम को 283 सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी। नतीजे 4 जून को आएंगे।