H

58 प्रतिशत शेयर पाने के लक्ष्य में जुटी भाजपा, चुनाव से पहले चलाएगी ’गांव चलो अभियान’

By: Sanjay Purohit | Created At: 30 January 2024 10:15 AM


लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा गांवों तक पहुंचेगी, इसके लिए गांव चलो अभियान चलाया जाएगा।

bannerAds Img
भोपाल। शहर के अलावा अब भाजपा गांव तक अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करने के लिए गांव चलो अभियान चलाएगी। अब तक भाजपा ने जितने अभियान चलाए, बूथ सशक्तिकरण या बूथ चलो के नाम से बनाए हैं, लेकिन पहली बार भाजपा 'गांव चलो' अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी इसके माध्यम से कार्यकर्ता को गांव तक मोबलाइज करना चाहती है। अभियान में नौ से 11 फरवरी तक केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव में 24 घंटे बिताएंगे और पूरे प्रदेश में गांव एवं नगरीय बूथों पर भाजपा की रीति नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।

गांवों पर अधिक फोकस होगा

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों का मानना है कि बूथ को मजबूत करने के लिए पार्टी जो कार्यक्रम बनाती है, उसमें ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा में शहरी क्षेत्रों में ध्यान अधिक केंद्रित रहता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के तहत अब गांवों पर फोकस अधिक होगा।

58 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर ‘गांव चलो अभियान’ के माध्यम से उतारकर भाजपा ने 58 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा का मानना है कि लोकसभा चुनाव में जब कार्यकर्ता लोगों को अपनी बात कहेंगे तो लोगों का उस पर विश्वास ज्यादा होगा क्योंकि चाहे केंद्र की योजनाएं हो या फिर राज्य की सभी का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है और वो अब पार्टी के कार्यकर्ता को सम्मान की नजर से देखते