H

आयरिश राष्ट्रवादी मिशेल ओ'नील बनीं उत्तरी आयरलैंड की प्रथम मंत्री

By: Sanjay Purohit | Created At: 08 February 2024 07:48 AM


उत्तरी आयरलैंड में सिन फिएन पार्टी के उपाध्यक्ष मिशेल ओ'नील को देश की प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।

bannerAds Img
उत्तरी आयरलैंड में सिन फिएन पार्टी के उपाध्यक्ष मिशेल ओ'नील शनिवार को देश की प्रथम मंत्री (प्रधानमंत्री) निर्वाचित हुईं। वह 1998 के ‘गुड फ्राइडे' शांति समझौते के तहत उत्तरी आयरलैंड के दो मुख्य समुदायों - यूनाइटेड किगडम (UK) में रहने इच्छुक ब्रिटिश संघवादी और आयरलैंड के साथ एकजुट होने के इच्छुक आयरिश राष्ट्रवादी- के बीच सत्ता बंटवारे के नियमों के अनुसार बनी सरकार के प्रथम मंत्री बने हैं। ओ'नील उत्तरी आयरलैंड के प्रथम मंत्री बनने वाले पहले आयरिश राष्ट्रवादी हैं। आयरलैंड गणराज्य की स्वतंत्रता के बाद, 1921 में उत्तरी आयरलैंड को यूके के एक संघवादी, प्रोटेस्टेंट-बहुल हिस्से के रूप में स्थापित किया गया था। समझौते के तहत एक पक्ष दूसरे की सहमति के बिना शासन नहीं कर सकता। ओ'नील को डीयूपी पार्टी की नेता और प्रथम उप मंत्री (उप प्रधानमंत्री) एमा लिटिल-पेनगेली के साथ सत्ता साझा करनी होगी