H

एमपी में अगले 15 दिन बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता करेंगे ताबड़तोड़ दौरे

By: Richa Gupta | Created At: 31 October 2023 08:44 AM


मध्य प्रदेश में नामांकन होने के बाद दावेदारों का टिकट वितरण को लेकर शोरगुल खत्म हो गया है। प्रदेश की दोनों शीर्ष पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।

banner
मध्य प्रदेश में नामांकन होने के बाद दावेदारों का टिकट वितरण को लेकर शोरगुल खत्म हो गया है। प्रदेश की दोनों शीर्ष पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। आने वाले दिनों में दोनों दल के शीर्ष नेता प्रदेश में अपनी ताकत झोंकेगे। साथ ही वोटरों को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां भी करते दिखेंगे। आने वाले 15 दिनों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्र के बड़े नेता रोड शो करेंगे जिसमें वे जनता को भाजपा की नीतियों के फायदे बताते हुए दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी हुंकार भरती नजर आएंगी। इसे लेकर दिग्गजों का कार्यक्रम तय हो गया है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम तय

अगले 15 दिन बीजेपी के बड़े नेताओं की फौज मध्यप्रदेश में दिखाई देगी। भाजपा शासित मुख्यमंत्री एमपी में प्रचार-प्रसार करेंगे। एमपी दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम भी तय हो गया है। पीएम मोदी 4 नवंबर को मध्य प्रदेश आएंगे जहां रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंग। पीएम रोड शो के द्वारा सभा स्थल पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 4,5,6,7,9 और 14 नवंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। नितिन गडकरी 7 और 8 नवंबर को प्रचार करेंगे। स्मृति ईरानी 8, 9, 14,15 नवंबर को एमपी दौरे पर रहेंगी। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा 8,9,11 और 13 नवंबर को एमपी में प्रचार करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 5 नवंबर को एमपी आएंगे। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी 13, 14,15 नवंबर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 4 और 5 नवंबर को मध्यप्रदेश आएंगे।

प्रियंका गांधी का एमपी दौरा तय

एक तरफ जहां बीजेपी के दिग्गजों की फौज मध्य प्रदेश के चुनाव में ताबड़तोड़ दौरे करेंगे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज भी प्रदेश में जोर आजमाएंगे। प्रियंका गांधी का दो दिवसीय और कांग्रेस अध्यक्ष का एमपी दौरा तय हो गया है। प्रियंका 8 नवंबर को सांवेर और खातेगांव में जनसभा करेंगी। वहीं 9 नवंबर को रीवा में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा होगी। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में दो दिनों तक रहेंगी। जहां वह विंध्य और मालवा को साधेंगी। प्रियंका 8 को इंदौर और 9 को रीवा का दौरा करेंगी। दोनों जगह पर रोड शो और बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंग। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 4 नवंबर को कटंगी जिला बालाघाट और शहपुरा जिला डिंडोरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि प्रियंका गांधी जबलपुर, ग्वालियर, धार, मंडला और दमोह में चुनावी जनसभा कर चुकी हैं।