H

तिहाड़ जेल से घर के लिए रवाना हुए केजरीवाल, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

By: Ramakant Shukla | Created At: 10 May 2024 02:06 PM


अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। वह अपने काफिले के साथ अपने आवास जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मौजूद हैं। केजरीवाल को प्रचार के लिए जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

bannerAds Img
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। वह अपने काफिले के साथ अपने आवास जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मौजूद हैं। केजरीवाल को प्रचार के लिए जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कल सुबह 11 बजे हम कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे। उसके बाद दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें देश से तानाशाही को खत्म करेंगे।