H

पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले हुई मुलाकात

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 June 2024 07:12 AM

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। वहीं कांग्रेस ने भी एग्जिट पोल के खिलाफ देशभर में अपने पार्टी मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला किया है।

bannerAds Img

पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार

भाजपा खेमे में भी हलचल तेज है। पटना से नई दिल्ली आने के बाद सोमवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच अगली सरकार के गठन के संबंध में चर्चा हुई। पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच करीब 1 घंटे तक चर्चा चली। शाम को अमित शाह के साथ नीतीश कुमार की बैठक है। अटकलें लगाई जा रहीं कि क्या बिहार में कोई सियासी उठापठक होने वाली है? क्या नीतीश कुमार बिहार छोड़कर केंद्र में आने वाले हैं?