H

एमपी में बढ़ा ठंड का असर, तेजी से लुढ़क रहा पारा, जानें मौसम का हाल

By: Richa Gupta | Created At: 27 October 2023 10:34 AM


अक्टूबर का महीना जैसै जाता जा रहा हैं वैसे-वैसे मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। एमपी के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

banner
अक्टूबर का महीना जैसै जाता जा रहा हैं वैसे-वैसे मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। एमपी के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख उत्तरी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को नौगांव सहित कई जिलों में तापमान 15 डिग्री से कम रहा है।

जल्द शुरु होगा तेज ठंड का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। फिलहाल आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा लेकिन नवंबर महीने के पहले हफ्ते से तेज ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान है। राजधानी की बात की जाए तो यहां पर न्यूनतम पारा 17 डिग्री रहा। इसके अलावा इंदौर, जबलपुर, बिलासपुर, दुर्ग, का न्यूनतम पारा भी 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं उज्जैन और ग्वालियर में 16 डिग्री न्यूनतम पारा रहा।

अक्टूबर के अंत में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुचेंगा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर के अंत में प्रदेश में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी काफी कम रहने से आसमान भी साफ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है. उत्तरी हवाएं लगातार चल रही हैं। इस वजह से तापमान में गिरावट हो रही है। अब दिन छोटे और रात बड़ी होने लगी है। इसी वजह से धीरे-धीरे तापमान में कमी आने लगी है। यही वजह है कि धूप में चुभन महसूस नहीं हो रही है। शाम ढलने के बाद ही हवा में ठंडक महसूस होने लगी है।