H

ताज एक्सप्रेस: यात्रियों ने बताई हादसे की विभीषिका, बोगी में लपटों से घिर गए

By: Sanjay Purohit | Created At: 04 June 2024 07:39 AM


दिल्ली के सरिता विहार इलाके में चलती ताज एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही की आग फैलने से पहले ही कोच में सवार यात्री कूद गए। कुछ ही मिनट में ट्रेन के तीन कोच में आग फैल गई।

bannerAds Img
ताज एक्सप्रेस के बोगी डी-3 में एकाएक धुआं और फिर लपटें उठने लगीं। इससे बोगी में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। एक यात्री ने चेन खींच दी। सभी दरवाजे की ओर भागे, लेकिन भीड़ अधिक होने पर गैलरी में ही फंस गए। चीख-पुकार करने लगे। इधर बढ़ती लपटें देख कर लगा कि बड़ा हादसे को अब टाला नही जा सकता |

ताज एक्सप्रेस की तीन बोगिया आग की चपेट में आ गई। तभी पास की बोगी से चीखपुकार होने लगी और आग की लपटें भी उठने लगीं। इस पर बोगी से बाहर निकलने के लिए होड़ लग गई।

चार स्टेशनों पर लगाई हेल्पडेस्क, परिजन ने ली खबर

ट्रेन में आग की घटना के बाद आगरा मंडल के चार स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी लगाई। इसमें जानकारी के लिए नंबर भी जारी किए हैं। आगरा कैंट स्टेशन 0562-2460048-49, राजा की मंडी 9412729168, मथुरा जंक्शन 9760568734 और धौलपुर जंक्शन-05642220014 नंबर जारी किए हैं। इसमें यात्रियों के परिचित-परिजन कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।