H

पीएम मोदी के 370 सीटें लाने के दावे पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कसा तंज, बोले - EVM में कुछ राज़ छिपा है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 07 February 2024 10:47 AM


कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि, अगर पीएम मोदी को पहले ही 400 सीटें मिल चुकी हैं, तो अब चुनाव का क्या मतलब है?

bannerAds Img
पीएम मोदी की उस टिप्पणी के बाद जिसमें उन्होंने भरोसा जताया था कि, लोकसभा चुनाव 2024 में अकेले भारतीय जनता पार्टी 370 से अधिक सीटें जीतेगी और NDA 400 सीटें जीतने में कामयाब होगा। पीएम के इस दावे पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, मोदी जी को चुनाव से पहले कैसे पता है कि, 370 सीटें मिलेंगी? अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि, EVM में कुछ राज छिपा है।

EVM में मोदी जी का कुछ हाथ है

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि, मोदी जी को चुनाव से पहले कैसे पता है कि, 370 सीटें होंगी? अगर उन्होंने अनुच्छेद 370 हटा दिया है, तो इसका मतलब है कि आपको 370 सीटें मिलेंगी। मुझे लगता है कि, EVM में कुछ रहस्य छिपा है। ऐसा लगता है कि, EVM में मोदी जी का कुछ हाथ है।

...तो अब चुनाव का क्या मतलब है?

वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भी पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि, अगर पीएम मोदी को पहले ही 400 सीटें मिल चुकी हैं, तो अब चुनाव का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव परिणाम तय करने में जनता के अंतिम अधिकार पर भरोसा जताया।