H

मध्य प्रदेश: रेप के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

By: Sanjay Purohit | Created At: 04 May 2024 06:18 AM


मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक डिप्टी कलेक्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ रेप के मामले में कार्रवाई हुई है और रेप के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की गई है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। रेप के आरोप में डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रेप के आरोप लगाए थे।

क्या है पूरा मामला?

एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को शिकायत की थी कि 2016 में बड़वानी के तत्कालीन सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के तौर पर तैनात अभय सिंह खराड़ी ने उसके साथ कई बार रेप किया।

बड़वानी की महिला थाना प्रभारी अलका मोनिया ने बताया कि शिकायत के बाद खराड़ी को गुरुवार रात को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार महिला कर्मचारी ने कहा कि आरोपी खराड़ी ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। डिप्टी कलेक्टर वर्तमान में उज्जैन में तैनात थे। उन्होंने बताया कि डिप्टी कलेक्टर खराड़ी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।