H

जयराम रमेश बोले - रायबरेली और अमेठी से लड़ना, राहुल-प्रियंका का निजी फैसला...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 May 2024 10:31 AM


जयराम रमेश ने कहा कि, हम चाहते हैं कि, राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें, मगर उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना होगा।

bannerAds Img
देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर भारी प्रत्याशी के बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने इसे "उनकी व्यक्तिगत पसंद" बताते हुए कहा कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को इस मामले पर "फैसला करना होगा। रमेश ने कहा कि, दोनों ( राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ) नेता कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हैं और देशभर में बड़े पैमाने पर प्रचार कर रहे हैं।

राहुल अमेठी से और प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने आगे कहा कि, CEC ने पूरी जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष को दे दी है और मेरा मानना है कि, आज शाम तक आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि, राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें, मगर उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना होगा। वे दोनों हमारे स्टार प्रचारक हैं, लेकिन CEC, कांग्रेस संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि, राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें। हालांकि, यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है।

बीजेपी की सीटों में भारी कमी आएगी

कांग्रेस नेता ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सीटों में भारी कमी आएगी। रमेश ने आगे कहा कि, पहले चरण के चुनाव के बाद यह साफ हो गया है कि, भाजपा दक्षिण में साफ, उत्तर में हाफ। दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी की सीटें काफी कम हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि,पहले और दूसरे चरण के बाद यह साफ हो गया है कि, INDIA गठबंधन को जीत मिलेगी। एक स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा।