H

इंडिया ब्लॉक महारैली : रामलीला मैदान में एकत्र हुए नेता, सुनीता केजरीवाल भी होंगी शामिल, ट्रैफिक प्रभावित

By: Sanjay Purohit | Created At: 31 March 2024 08:12 AM


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में आंखों पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

bannerAds Img
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में देश भर की विपक्षी पार्टियों के नेता एकत्र हो रहे हैं। ये सभी नेता सीएम केजरीवाल की गिरफ्तार का विरोध करने के लिए रविवार को महारैली कर रहे हैं। इंडिया ब्लॉक की इस महारैली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगी। मंच से सभी सीएम द्वारा भेजा गया सन्देश पढ़कर सुनाएंगी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस रैली को लीड करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन भी इस रैली में शामिल होने दिल्ली पहुँच गई हैं। इस महारैली के चलते दिल्ली में रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में आंखों पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान में मौजूद इंडिया ब्लॉक की रैली पर पंजाब के मंत्री और AAP नेता हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ''बीजेपी एजेंसियों का दुरुपयोग कर देश में तानाशाही फैला रही है, अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। सभी पार्टियां इंडिया अलायंस के लोग भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए रामलीला मैदान में एकत्र हो रहे हैं।''

इंडिया ब्लॉक की रैली पर आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हम दिल्ली की सड़कों पर गए और हमने देखा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। लोगों को यह पसंद नहीं आया कि एक सीएम जेल में हैं। आज रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रोटोकॉल के तहत हमारे सभी मेहमानों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा, इंडिया एलायंस की सभी पार्टियां और उनके नेता इसमें हिस्सा लेंगे इससे देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।''