H

भगवा धोती कुर्ता, हाथ में रुद्राक्ष की माला जपते हुए, कन्याकुमारी में ध्यान में मग्न ऐसे दिखे पीएम मोदी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 31 May 2024 11:18 AM


पीएम मोदी ने शुक्रवार 30 मई शाम से कन्याकुमारी में विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में ध्यान करना शुरू किया है। पीएम फिलहाल इसी आध्यात्मिक यात्रा पर कन्नियाकुमारी में ही हैं।

bannerAds Img
पीएम मोदी ने शुक्रवार 30 मई शाम से कन्याकुमारी में विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में ध्यान करना शुरू किया है। पीएम फिलहाल इसी आध्यात्मिक यात्रा पर कन्नियाकुमारी में ही हैं। वह ध्यान मंडपम में ध्यान कर रहे हैं। आपको बता दें कि, इसी जगह पर श्रद्धेय हिंदू दार्शनिक स्वामी विवेकानन्द को भारत माता के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई थी। पीएम मोदी 1 जून तक अपनी साधना जारी रखेंगे। बता दें कि, यह वह स्थान है जहां भारत की पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएं मिलती हैं। banner

रुद्राक्ष की माला लिए पीएम

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी पार्वती भी भगवान शिव की प्रतीक्षा करते हुए विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर एक पैर पर ध्यान करती थीं। यहां पर ध्यान में मग्न पीएम मोदी रुद्राक्ष की माला लिए नजर आ रहे हैं। banner

ध्यान में मग्न पीएम

आपको बता दें कि, विवेकानंद रॉक मेमोरियल से ध्यान में मग्न पीएम मोदी की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में पीएम मोदी भगवा वस्त्रों में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि, विवेकानंद रॉक भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। banner

राष्ट्रीय एकता का संकेत

विवेकानंद रॉक हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। पीएम मोदी कन्याकुमारी जाकर राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं। banner

भगवती अम्मन मंदिर में पूजा

पीएम मोदी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार -प्रसार के समापन के बाद तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी। banner

चुनाव समाप्त कर ध्यान में पीएम

देश के मुखिया मोदी ने 1 जून 2024 को होने वाले आम चुनाव के अंतिम चरण के लिए गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में अपना चुनाव अभियान समाप्त किया। वहीं चुनाव प्रचार खत्म कर के पीएम मोदी सीधे कन्याकुमारी पहुंचे, जहां पीएम ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल से ध्यान लगाया। banner

क्या तीसरा कार्यकाल संभालेंगे पीएम

देश में चुनाव प्रचार को दौर थम गया हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है और प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में अपनी पार्टी के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया है। बीजेपी उम्मीद जता रही है कि, पीएम मोदी एक बार फिर देश के पीएम बनेंगे। banner

पीएम चुनावी रैलियों और रोड शो के बाद शांती में

प्रधानमंत्री मोदी ने 75 दिनों में रैलियों और रोड शो सहित लगभग 206 चुनाव अभियान कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समाचार और मीडिया प्लेटफार्मों के साथ लगभग 80 साक्षात्कार भी किए। banner

चुनाव के अंत में पीएम की आध्यात्मिक यात्राएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियानों के अंत में आध्यात्मिक यात्राएं करने के लिए जाना जाता है। साल 2019 में पीएम मोदी ने केदारनाथ का दौरा किया था। वहीं बर्ष 2014 में उन्होंने शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया। वहीं अब एक बार फिर पीएम आध्यात्मिक यात्राएं पर हैं।