H

युवक कांग्रेस के बाद आज महिला कांग्रेस की बैठक

By: Richa Gupta | Created At: 11 June 2024 05:18 AM


लोकसभा में हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अंदर फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन की बैठकों का दौर जारी है। युवक कांग्रेस के बाद आज महिला कांग्रेस की बैठक होगी।

bannerAds Img
लोकसभा में हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अंदर फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन की बैठकों का दौर जारी है। युवक कांग्रेस के बाद आज महिला कांग्रेस की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। इसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश की आधी आबादी और चुनावी नतीजों पर चर्चा होगी। इसके अलावा लाडली बहना योजना का काउंटर प्लान भी तैयार होगा।

बड़े आंदोलन पर भी फोकस किया जाएगा

लोकसभा चुनाव हारे अधिकतर प्रत्याशियों ने हार का ठीकरा लाडली बहन योजना पर फोड़ा है। वहीं बैठक में संगठन में बदलाव और मजबूती को लेकर भी चर्चा की जाएगी। जिलों में महिलाओं से जुड़े बड़े आंदोलन पर भी फोकस किया जाएगा।