H

सभी एग्जिट पोल्स में BJP की एकतरफा जीत, साउथ में भी चला PM मोदी का जादू

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 June 2024 04:00 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान होने के बाद बाद चुनाव के एग्जिट पोल जनता के सामने आ गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक 2024 में फिर एक बाद मोदी सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी का जादू इस बार साउथ में भी चलता दिख रहा है। एनडीए भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। कुछ एग्जिट पोल्स में एनडीए को 400 पार सीटें दिखाई गई हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान होने के बाद बाद चुनाव के एग्जिट पोल जनता के सामने आ गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक 2024 में फिर एक बाद मोदी सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी का जादू इस बार साउथ में भी चलता दिख रहा है। एनडीए भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। कुछ एग्जिट पोल्स में एनडीए को 400 पार सीटें दिखाई गई हैं।

उत्तरप्रदेश में NDA ने किया इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एनडीए को 67-72 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 8-12 सीटें मिल सकती हैं।

ओडिशा में भाजपा की चल रही आंधी, मिल सकती हैं 18-20 सीटें

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक भाजपा को ओडिशा में 18-20 सीटें मिल रही हैं। इंडिया गठबंधन को 00-01 सीटें मिल रही हैं।

ओडिशा में भाजपा को भारी बढ़त, 51 फीसदी मिल रहा वोट शेयर

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक ओड़िशा में भाजपा को 51 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। यह पिछली बार से 12 फीसदी ज्यादा है।

आंध्र प्रदेश में एनडीए को भारी बढ़त, YSRCP को नुकसान

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक आंध्र प्रदेश में एनडीए को 21-23 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 0 सीटें मिल रही हैं। बाईएसआरसीपी को आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान हो रहा है।

तेलंगाना में भाजपा की आंधी, जीत सकती है 11-12 सीटें

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक तेलंगाना में भाजपा को 11-12 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 4-6 सीटें मिल सकती हैं।

तेलंगाना में एनडीए के वोट शेयर में जबरदस्त बढ़त

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक तेलंगाना में एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। एनडीए के वोट शेयर में 34 फीसदी का इजाफा हुआ है। कांग्रेस को वोट शेयर 39 फीसदी मिल रहा है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा कर रही खेला, जीत सकती है 26-31 सीटें

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक भाजपा को पश्चिम बंगाल में 26-31 सीटें आती दिख रही हैं। टीएमसी को 11-14 सीटें जीत सकती है। टीएमसी को 10 सीटों का नुकसान हो सकता है।

लालू की पार्टी का हाल

बिहार में लालू यादव की पार्टी आरजेडी को 2 से 4 सीट मिल सकती है।

महाराष्ट्र में एनडीए को मिल सकती हैं 28-32 सीटें

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए को 28-32 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन को 16-20 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 20-22 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

आप को कितनी सीटें लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी को 2 से 4 सीट मिल सकती है।

सपा को कितनी सीटें उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को 10 से 14 सीट मिलने का अनुमान है।

लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा का हाल

बसपा का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन व एनडीए में कांटे की टक्कर

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए को 46 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। इंडी गठबंधन को 43 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन को बढ़त, भाजपा को मिल सकती हैं 0-2 सीटें

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन को बढ़त है। इंडिया गठबंधन 0-3 सीटें रहा है। भाजपा को जम्मू-कश्मीर से 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

कांग्रेस को कितनी सीटें

कांग्रेस को देशभर में 52 से 64 सीट मिलने का अनुमान है। इस तरह उम्मीद है कि कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल करने में परेशानी नहीं होगी।

असम में भाजपा को मिल रही 10-12 सीटें, इंडी गठबंधन का सफाया

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक असम में भाजपा को 10-12 सीटें मिल रही हैं। इंडी गठबंधन को 2-4 सीटें मिल रही हैं।

असम में भाजपा को मिल रहा 51 फीसदी वोट शेयर, इंडी गठबंधन पिछड़ा

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक असम में भाजपा को 51 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। इंडी गठबंधन को 38 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है।

उत्तराखंड में भाजपा को मिल रही 5 सीटें, कांग्रेस का हो रहा सफाया

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक उत्तराखंड में फिर एक भाजपा कांग्रेस का सफाया कर रही है। भाजपा पांचों की पांच सीटें जीत रही है।

हिमाचल में भाजपा की चल रही आंधी, कांग्रेस का हुआ सफाया

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 4-0 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का हिमाचल में फिर एक बार खाता भी नहीं खुलेगा।

कांग्रेस के कितनी सीट का अनुमान

एग्जिट पोल के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को 52 से 64 सीट मिलती दिख रही है।

किस पार्टी को कितनी सीट

एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को 319 से 338 सीट मिल सकती है।

पंजाब में इंडी गठबंधन को मिल रही बढ़त, भाजपा जीत सकती है 2-4 सीटें

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक पंजाब में भाजपा को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 7-9 सीटें मिल सकती हैं।

आरजेडी का बेहतर प्रदर्शन

एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी ने शानदार चुनाव लड़ा है। पिछली बार खाता नहीं खोल पाने वाली आरजेडी को 4-5 सीट मिल सकती है।

1NDA को 80 में से 69 सीट का अनुमान

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 69 सीट एनडीए को जाती दिख रही है। वहीं इंडी गठबंधन को 11 सीट मिल सकती है।

हरियाणा में भाजपा को हो सकता है 2-4 सीटों का नुकसान, इंडी गठबंधन को बढ़त

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक भाजपा को हरियाणा में 6-8 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 सीटों का नुकसान हो सकता है।

गुजरात में भाजपा को मिल सकती हैं 24-25 सीटें, कांग्रेस का होगा सफाया

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक भाजपा को गुजरात में 24-25 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को एक सीट का नुकसान हो सकता है। इंडी गठबंधन को 0-1 सीट मिल सकती है।