H

ऑपरेशन लोटस के लिए अमित शाह से लिए गए 1,000 करोड़ रुपये, प्रियांक खड़गे का BJP पर बड़ा आरोप

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 31 October 2023 11:17 AM


प्रियांक खड़गे ने आगे कहा कि, वे नेता मुझसे संपर्क नहीं कर रहे हैं। लेकिन, जब हमारे विधायक इस बारे में बात कर रहे हैं तो हमें इस पर विश्‍वास करना होगा।

banner
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, राज्य के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 1,000 करोड़ रुपये लिए हैं और वे राज्‍य में ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने के लिए उस पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रियांक खड़गे ने दावा करते हुए कहा कि, जिन नेताओं को आलाकमान ने नजरअंदाज किया था, वे अमित शाह से मदद मांगने के लिए दिल्ली गए थे और उनसे पैसे लिए थे।

भाजपा ने ऑपरेशन लोटस चलाया

प्रियांक खड़गे ने कहा कि, यह अब कोई रहस्य नहीं है कि, भारतीय जनता पार्टी ऑपरेशन लोटस को अंजाम देकर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रही है। जहां भी बीजेपी को बहुमत नहीं मिलता है, वहां विधायकों को पैसे का लालच देकर ऑपरेशन लोटस चलाया जाता है। महाराष्ट्र, बिहार, असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भाजपा ने ऑपरेशन लोटस चलाया। कर्नाटक में भी वे प्रयास कर रहे हैं। यह बीजेपी द्वारा किया जाने वाला मानक ऑपरेशन होगा।

वे नेता मुझसे संपर्क नहीं कर रहे हैं

कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने आगे कहा कि, वे नेता मुझसे संपर्क नहीं कर रहे हैं। लेकिन, जब हमारे विधायक इस बारे में बात कर रहे हैं तो हमें इस पर विश्‍वास करना होगा। देश में ऐसा पहले भी हो चुका है। कर्नाटक राज्य में ऐसा इतिहास रहा है। यह सच है कि ऑपरेशन लोटस चलाया गया था।