H

चित्रकूट में गरजीं प्रियंका गांधी, बोली- हमें 5 साल दे दो, फकीर और मामा से मिल जाएगा छुटकारा

By: Richa Gupta | Created At: 09 November 2023 02:46 PM


बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे चुनावी पार गर्मा गया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सतना के चित्रकूट विधानसभा पहुंची। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

banner
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक हफ्ते से भी कम समय का वक्त बाकि है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहें है। रोजाना केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के तमाम सारे अधिकारी प्रचार करने के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में जनसभा कर जनता के बीच अपने पक्ष में माहौल बना रहे है। साथ ही एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। 15 नवंबर को शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे चुनावी पार गर्मा गया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सतना के चित्रकूट विधानसभा पहुंची। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

चित्रकूट की यह धरती भगवान श्री राम की तपोभूमि है

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, चित्रकूट की यह धरती भगवान श्री राम की तपोभूमि है। यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक भूमि है। चित्रकूट के बारे में मैंने पहली बार इंदिरा जी से सुना था, उसके बाद मैं कई बार यहां आ चुकी हूं। प्रियंका गांधी ने कहा, मध्य प्रदेश में पिछली बार जब आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी, तब भी हमने किसानों के कर्ज माफ किए थे। राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हम किसानों के कर्ज माफ कर रहे हैं और यहां भी कांग्रेस की सरकार बनते ही हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे। मोदी जी ने बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप दी हैं और पेंशन स्कीम बदल दी है।

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार आवास का पैसा नहीं देती है

उन्होंने कहा, ”अब तो आपको यह भी नहीं पता कि आपके पेंशन का पैसा आपको मिलेगा या नहीं। आज कर्मचारी बीजेपी सरकार से पुरानी पेंशन मांग रहे हैं, खुद का पैसा मांग रहे हैं। लेकिन सरकार कहती है- हमारे पास पैसे नहीं हैं। वहीं, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पुरानी पेंशन लागू है। प्रियंका गांधी ने कहा, मोदी सरकार कहती है- किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसा नहीं है। लेकिन फिर PM मोदी अपने लिए 16 हजार करोड़ रुपए के 2 हवाई जहाज खरीद लेते हैं। ये पैसे उनके पास कहां से आए। वे तो खुद को फकीर कहते हैं। मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार आवास का पैसा नहीं देती है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनते ही लोगों के लिए आवास बनाएंगे। इसलिए आप अपना वोट सही जगह दीजिए।”

बच्चों को टोक सकते हैं तो नेताओं को क्यों नहीं टोकते?

प्रियंका गांधी ने कहा, ”हमें 5 साल दे दो, भारी बहुमत से जिताओ, जिससे कोई हमारी सरकार को फिर से चोरी न कर पाए, ताकि आपको फकीरों से छुटकारा हो, मामा जी से छुटकारा हो और जो आपकी सेवा करता हो, वैसा नेता आपको मिले। कांग्रेस ने हमेशा आपकी हिफाजत की है।” उन्होंने कहा कि बच्चे बिगड़ते कैसे हैं?… क्योंकि गलती करने पर माता-पिता टोकते नहीं हैं, लेकिन जब माता-पिता उन्हें टोकते हैं तो वो सुधरते हैं। अगर आप बच्चों को टोक सकते हैं तो नेताओं को क्यों नहीं टोकते?

नीलांशु चतुर्वेदी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया

बता दें कि प्रियंका गांधी आज चित्रकूट के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराना संसद भवन चल रहा था, इसके सौंदर्यीकरण पर पीएम मोदी ने 20 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन किसानों को बकाया पैसे नहीं दिए। मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो मोदी जी अपने बिजनेसमैन मित्रों का क्या दे रहे हैं।