MP News: टमाटर हुआ सस्ता, प्याज जनता को रुला रही खून के आंसू
By: Richa Gupta | Created At: 30 October 2023 01:56 PM
त्यौहार से पहले बढ़ते सब्जियों के दाम एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। इस साल किचन का बजट संभलने का नाम नही ले रहा है। इसका मुख्य कारण सब्जियों की बढ़ती कीमतें हैं।

त्यौहार से पहले बढ़ते सब्जियों के दाम एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। इस साल किचन का बजट संभलने का नाम नही ले रहा है। इसका मुख्य कारण सब्जियों की बढ़ती कीमतें हैं। ताजा उदाहरण टमाटर के बाद प्याज का है। पिछले कुछ दिनों में प्याज ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से किचन से धीरे धीरे प्याज नदारद होने लगा है।
प्याज 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो
चुनावी माहौल में भी प्याज के दाम जनप्रतिनिधियों के लिए सिरदर्द बनते जा रहे है। लोगों कहना है कि टमाटर का दाम जैसे तैसे पटरी पर आए तो अब प्याज त्योहार के वक्त रुला रही है। उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर में इन दिनों प्याज की कीमत 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक जा पहुंची हैं।
गीली प्याज से दामों में बढ़ोतरी
स्थानीय सब्जी मंडी के व्यापारियों के मुताबिक, नरसिंहपुर में लोकल प्याज सहित गाडरवारा से भी प्याज आती है। जिले में प्याज का उत्पादन भी होता है। इन दिनों नासिक, महाराष्ट्र से भी प्याज आ रही है जो कि महंगी है। बरसात के बाद गीली प्याज आने के बाद से ही इसके दाम में बढ़ोतरी होने लगती है। सब्जी व्यापारियों के अनुसार हर साल यह देखा जा रहा है कि नवंबर दिसंबर के माह में प्याज में तेजी आती है लेकिन फिर सूखी प्याज आने के साथ-साथ प्याज की कीमतों में भी गिरावट होने लगती है।