H

रायबरेली और अमेठी पर कांग्रेस का एक और बड़ा फैसला

By: Ramakant Shukla | Created At: 06 May 2024 08:07 AM

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक और बड़ा फैसला लिया है।पार्टी ने दोनों लोकसभा सीटों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्रों में AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

bannerAds Img

इन दो दिग्गजों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली और अशोक गहलोत को अमेठी का एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस द्वारा रायबरेली सीट से पर्यवेक्षक बनाए जाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस बड़ी जिम्मेदारी और भरोसे के लिये शीर्ष नेतृत्व का आभार। अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है।