H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

UP NEWS: शिवपाल यादव पर सपा कितना भरोसा करती है यह दुनिया जानती है - BJP नेता भूपेंद्र चौधरी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 September 2023 12:09 PM


भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, सबको साथ लेकर चलने का संकल्प हमारा है। जो भी हमारे गठबंधन के साथी हैं उनको साथ लेकर चलेंगे।

banner
उत्तरप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा के लेकर एक बड़ा बयान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि, शिवपाल यादव पर समाजवादी पार्टी कितना भरोसा करती है, यह दुनिया जानती है। लोकतंत्र में सबको सपना देखना का अधिकार होता है।

NDA का धर्म निभाना BJP बखूबी जानती है

बीजेपी नेता भूपेंद्र चौधरी ने अपने बयान में आगे कहा कि, सबको साथ लेकर चलने का संकल्प हमारा है। जो भी हमारे गठबंधन के साथी हैं उनको साथ लेकर चलेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को साथ लेकर चलते हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, गठबंधन ( NDA ) का धर्म निभाना भारतीय जनता पार्टी बखूबी जानती है।

2022 में भी गठबंधन किया है क्या स्थिति हुई

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए। अखिलेश यादव ने 2017 में गठबंधन किया क्या स्थिति हुई, 2019 में गठबंधन किया क्या स्थिति हुई और 2022 में भी गठबंधन किया है क्या स्थिति हुई।