H

सौरभ भारद्वाज का बयान, कहा - डेंगू पर जागरूकता पैदा करने के लिए आप सरकार अभियान चलाएगी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 12 September 2023 04:40 AM


आम आदमी पार्टी के नेता ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, डेंगू से खुद को बचाने का सबसे प्रभावी और आसान तरीका इसके प्रसार के बारे में जागरूक रहना है।

bannerAds Img
आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कल यानी की सोमवार को कहा कि, डेंगू के प्रसार के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग को एक व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

डेंगू से बचने के लिए जागरूक होना जरुरी - भारद्वाज

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, डेंगू के प्रसार के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग को एक व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता ने पत्रकारोंसे चर्चा में कहा कि, डेंगू से खुद को बचाने का सबसे प्रभावी और आसान तरीका इसके प्रसार के बारे में जागरूक रहना है। उन्होंने आगे कहा कि, डेंगू से बचने के लिए अपने आस-पास मच्छरों को पनपने से रोकना है।

डेंगू की रोकथाम के चलाया जाएगा अभियान

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया है कि, डेंगू की रोकथाम के लिए 10 हफ्ते-10 बजे-10 मिनट नामक अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। वहीं हाल के सप्ताहों में राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों के आंकड़े सार्वजनिक नहीं करने के सवाल पर आप नेता भारद्वाज ने कहा कि, हमने दिल्ली नगर निगम (MCD) से दिल्ली में डेंगू के मामलों के आंकड़े साझा करने को कहा है। बता दें कि, प्रोटोकॉल के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के साथ आंकड़े शेयर करना MCD का काम है।