H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

19 सितंबर को गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी, पूर्वी मध्यप्रदेश में भी बरसेंगे बादल

By: Ramakant Shukla | Created At: 18 September 2023 04:41 PM

भारतीय मौसम विभाग ने 19 सितंबर को गुजरात के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

banner

इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और केरल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और तमिलनाडु में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।