H

बुरहानपुर जिले में आंधी-तूफान से फिर केले की फसल बर्बाद, किसानों ने की ये मांग

By: Richa Gupta | Created At: 10 June 2024 10:28 AM


मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते मानसून की एंट्री होगी। इससे पहले प्रदेश में बारिश और आंधी दौर शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते मानसून की एंट्री होगी। इससे पहले प्रदेश में बारिश और आंधी दौर शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं। बुरहानपुर जिले में फिर किसानों के केले की फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। दरअसल, जिले में रविवार देर रात मौसम का मिजाज अचानक ही बदला गया। बारिश के साथ तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिसके कारण पातोंडा, सहित कई गांवों में केले की फसल हो नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसान चिंतित हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन ने जल्द सर्वे शुरू करवा कर मुआजवा देने की मांग की है।

आंधी से कईं किसानों की फसल खराब हो गई थी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बारिश और आंधी तूफान से नेपानगर और बुरहानपुर विधानसभा के दर्जनों गांवों में केला फसल को नुकसान पहुंचा था। आंधी से कईं किसानों की फसल खराब हो गई थी। जबकि कई पुराने बड़े पेड़ तक उखड़ गए थे और रोड पर गिर गए थे, जिसकी वजह से कईं गांवों में आवागमन बाधित हो गया था। बता दें कि देश में बुरहानपुर एक प्रमुख केला उत्पादक जिला है। बुरहानपुर में होने वाली केले की खेती ने न सिर्फ विदेशों में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि किसानों को भी समृद्ध किया है। सालाना औसतन 16.54 मीट्रिक टन का उत्पादन किया जाता है।