H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

JDU नेता ने दिए संकेत I.N.D.I.A. गठबंधन का कौन बनेगा "दूल्हा"

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 12 September 2023 03:23 PM


ललन सिंह ने कहा कि, आप सभी ने एक ऐसा नेता इस देश को, बिहार को दिया है, जो बिहार का नेतृत्व तो कर ही रहे हैं।

banner
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में पीएम उम्मीदवार कौन होगा। इस सवाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार विपक्षी नेताओं को कटघरे में खड़ी करती आई है। अब इस पर JDU ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के भाषण का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार को PM उम्मीदवार होने का संकेत दे रहे हैं। इस वीडियो में ललन सिंह कह रहे हैं कि, आप सभी ने एक ऐसा नेता इस देश को, बिहार को दिया है, जो बिहार का नेतृत्व तो कर ही रहे हैं। इसके अलावा आज पूरे देश का नेतृत्व करने के लिए खड़ा है।

नीतीश कुमार ने पूरी ईमानदारी से बिहार की जनता की सेवा की है

ललन सिंह ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, यहां से वे विधायक और 5 बार सांसद भी रह चुके हैं। सांसद रहते भारत सरकार में रेल मंत्री, कृषि मंत्री और परिवहन मंत्री रहें हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि, इतने दिन तक केंद्रीय मंत्री रहते आज तक किसी माई के लाल में साहस नहीं हुआ कि, नीतीश कुमार के कपड़े पर दाग दिखा दें। JDU ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि, पूरी ईमानदारी से नीतीश कुमार ने सेवा की है। इसके साथ ही 17 साल से बिहार के सीएम हैं।

नीतीश का एक ही धर्म जनता की सेवा करना

JDU ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने संबोधन में आगे बिहार के सीएम की तारीफ करते हुए कहा है कि, नीतीश कुमार का एक ही धर्म है कि, वो सेवा-भाव से काम करते हैं। उन्होंने कहा है कि, नीतीश कुमार का मानना है कि, जब तक इस गद्दी पर सार्वजानिक जीवन में हैं तो लोगों की सेवा करेंगे और कर रहे हैं।