H

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में रोष, आप करेगी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 22 March 2024 06:10 AM


गोपाल राय ने कहा कि, अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद पीएम मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है।

bannerAds Img
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके है। देर रात ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आप नेता केजरीवाल के गिरफ्तार होते ही पार्टी नेताओं के साथ गठबंधन के नेताओं में रोष दिखाई दिया है। सभी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए खूब निशाना साधा। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में आज सीएम केजरीवाल की सुनवाई हो सकती है।

आप देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी

आपको बता दें कि, दिल्ली के सीएम केजरीवाल के गिरफ्तार होते ही आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे। दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता गोपाल राय ने कहा कि, लंबी कुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था, लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि, अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद पीएम मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है।

इस लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे

आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से कहा गया कि, भारतीय जनता पार्टी अगर सोचती है कि, अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके AAP को खत्म कर देंगे, विपक्ष को डरा देंगे, तो वे गलत हैं। इस लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे। आप नेताओं ने आगे कहा कि, हमने निर्णय लिया है कि, भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर इस गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन देशभर में किया जाएगा।