Vijayadashami: विजयदशमी पर PM मोदी ने देश की जनता को दिलवाए ये 10 बड़े संकल्प
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, आज हमें सौभाग्य मिला है कि, भगवान राम का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे हैं।
1. आने वाली पीढ़ी के लिए पानी बचाएं।
2. डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करें।
3. गांव-कस्बों में स्वच्छता को बढ़ावा दें।
4. वोकल फॉर लोकल बने, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें।
5. खराब गुणवत्ता वाले उत्पाद न बनाए।
6. पहले देश घूमें, फिर दुनिया।
7. किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक करें।
8. सुपर फूड-बाजरा आदि का प्रयोग करें, जिससे किसानों को बढ़ावा मिले।
9. योग, खेल व फिटनेस को प्राथमिकता दें।
10. कम से कम एक गरीब परिवार का समर्थन करें।