Samudrayan Update: स्पेस के बाद अब महासागरों की गहराइयों में खोज अभियान चलाएगा भारतीय विशेषज्ञों का दल
केंद्रीय अर्थ साइंस मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने सोमवार (11 सितंबर) को एनआईओटी का दौरा किया और भारत के पहले मानव युक्त deep ocean mission पर अपडेट दी।
केंद्रीय अर्थ साइंस मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने सोमवार (11 सितंबर) को एनआईओटी का दौरा किया और भारत के पहले मानव युक्त deep ocean mission पर अपडेट दी। उन्होंने सबमर्सिबल की समीक्षा की ओर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर "मत्स्य 6000" की तस्वीर साझा की। यह एक पनडुब्बी है जिसके जरिए समुद्र की गहराइयों के रहस्य खोजे जायेंगे।
उन्होंने तस्वीर के साथ एक्स पर लिखा, "समुद्रयान मिशन के हिस्से के रूप में मत्स्य 6000 गहरे महासागरों की खोज की तैयारी में है। इसे चेन्नई में भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी) ने विकसित किया है। चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब इसके जरिए महासागरों के इकोसिस्टम को परखने के लिए तीन लोगों का एक दल समुद्र की गहराइयों में छह किमी नीचे उतरेगा।"
Read More: 13 सितंबर को होगी I.N.D.I.A. की 14 सदस्यों वाली समन्वय समिति की पहली बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा