H

एमपी बीजेपी के दिग्गज नेता रहेंगे आज चुनावी दौरों पर

By: Richa Gupta | Created At: 10 May 2024 05:25 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा के चौथे चरण के लिए प्रचार प्रसार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री और उप मुख्यमंत्री आज रहेगें प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोकसभा के चौथे चरण के लिए प्रचार प्रसार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री और उप मुख्यमंत्री आज रहेगें प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार, खरगौन और उज्जैन के दौरे पर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा धार और मंदसौर के दौरे पर।

पूर्व सीएम शिवराज नीमच, मंदसौर के दौरे पर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नीमच, मंदसौर, रतलाम के दौरे पर। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद खरगौन, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

जीतू पटवारी तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे

वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। पटवारी आज मंदसौर, नीमच और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। सुबह 11 बजे सुवासरा के शामगढ़ में जनसंपर्क और आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे नीमच में जनसंपर्क और आमसभा को संबोधित करेंगे पटवारी। शाम 4 बजे मंदसौर में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी दिलीप गर्जर के समर्थन में रोड-शो करेंगे। शाम 5 बजे मंदसौर से प्रस्थान कर रात्रि 7 बजे इंदौर पहुंचेंगे।