H

बीजेपी नेता स्वतंत्र देव सिंह ने लालू यादव को झूठा करार दिया

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 May 2024 08:59 AM


स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी मोदी के लिए स्वयं चुनाव लड़ रहे है।

bannerAds Img
BJP के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह ने लालू प्रसाद यादव के मुसलमान को आरक्षण देने के बयान को लेकर कहा कि, वे लोग मुसलमान को आरक्षण देने का झूठा वादा करते हैं, जबकि बीजेपी की सरकार मुसलमान को बराबर का अधिकार देती है और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं में 50% की भागीदारी तय करती है।

जनता ने विपक्ष का पूरी तरह से सफाया कर दिया है

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगे अपने बयान में कहा कि, तीन चरणों के चुनाव के बाद यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि, बीजेपी गरीब, किसान, नारीशक्ति एवं युवाओं के अपार समर्थन से राज्य की सभी 80 सीटें जीतने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि, तीनों ही चरणों में जनता ने विपक्ष का पूरी तरह से सफाया कर दिया है।

जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता स्वतंत्र देव सिंह ने इस दौरान यह भी कहा कि, चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी मोदी के लिए स्वयं चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में स्थापित कानून के राज से जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है।

विपक्ष जनता का विश्वास पाने में असफल रहे है

बीजेपी नेता कहा कि, सपा नेता अपनी पार्टी की निश्चित हार के आभास से बौखला गए हैं और यही कारण है कि, अपने बेटे की हार से रामगोपाल यादव तथा शिवपाल यादव बौखला गए हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने आगे अपने बयान में कहा कि, इससे स्पष्ट है कि, अखिलेश यादव, डिंपल यादव सहित पूरा सैफई परिवार अपने निश्चित हार से हताशा में है। सपा और कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन बुरी तरह पराजित हो रहे हैं, वे जनता का विश्वास पाने में असफल रहे है।