H

निमाड़ में बदला मौसम का मिजाज, देर शाम अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश

By: Sanjay Purohit | Created At: 02 June 2024 08:26 AM


इन दिनों रोहणी नक्षत्र का नवतपा चल रहा है। जिसे शहर में पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया, इससे लोगों को काफी राहत मिली।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल के खंडवा में देर शाम अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। इन दिनों रोहणी नक्षत्र का नवतपा चल रहा है। जिसे शहर में पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया, इससे लोगों को काफी राहत मिली।

निमाड़ अंचल के खंडवा समेत आसपास के क्षेत्र में शनिवार देर शाम अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। इससे नौतपा के चलते पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों ने राहत महसूस की है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी गई। हालांकि, अचानक हुई बारिश से जनजीवन कुछ अस्त व्यस्त जरूर हुआ, लेकिन मौसम में घुली ठंडक के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। पहले तो कुछ देर तक तेज धूप के बीच ही बारिश होती रही, लेकिन बाद में पूरी तरह से बादल छा गए।