H

NDA कमजोर गठबंधन नहीं है : सुमित्रा महाजन बोलीं, कांग्रेस के पास पूरा आंकड़ा भी नहीं है, 99 हैं 100 सांसद भी पूरे नहीं है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 June 2024 11:35 AM


रेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ आज 9 जून 2024 को लेने जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं।

bannerAds Img
नरेंद्र मोदी रविवार को गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के दो पूर्ण कार्यकालों के बाद इस बार चुनावों में अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। मोदी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे नेता होंगे। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी।

नरेंद्र मोदी के शपथ में विदेशी मेहमान होंगे शामिल

नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ आज 9 जून 2024 को लेने जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं और इस शपथ समारोह में देश-विदेश से मेहमान शामिल होंगे। भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं के अलावा गणमान्य व्यक्तियों और विशेष आमंत्रितों के भी राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

ये सरकार अच्छी चलेगी - सुमित्रा महाजन

वहीं मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, (NDA)कमजोर गठबंधन नहीं है। सच में देखा जाए तो कांग्रेस के पास पूरा आंकड़ा भी नहीं है। 99 हैं, 100 सांसद भी पूरे नहीं है। बाकी की पार्टियां छोटी-छोटी हैं। भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसके पास अच्छा बहुमत है। ताई ने आगे कहा कि, मेरा मानना है कि, ये सरकार अच्छी चलेगी। गठबंधन की सरकार में सबको लेकर चलना ही पड़ता है। आवश्यकता नहीं होने के बाद यानि हमारा(भाजपा) पूर्ण बहुमत होने के बाद भी NDA के बाकी लोगों को महत्व दिया जाता था।