H

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के CM भूपेश Baghel का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में सबसे कम दाम में मिलेगा गैस सिलेंडर....

By: Shivani Hasti | Created At: 01 November 2023 11:16 AM


banner
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियों के द्वारा अब चुनावी घोषणाएं हो रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणा में गैस सिलेंडर में 500 रूपए सब्सिडी देने की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्वीट करके कहा है कि, देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। banner सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि, देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। आज सिलेंडर की कीमत 974 रूपये है। 500 रूपये कांग्रेस सरकार देगी तो सिलेंडर सिर्फ 474 रूपये में मिलेगा। पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए थे। उन्होंने यहां गैस सिलेंडर में 500 रूपए की सब्सिडी देने का भी ऐलान किया था। वहीं तिवरा को समर्थन मूल्य की दर पर खरीदने का ऐलान भी हुआ है।

Read More: CG NEWS : सुकमा में नक्सलियों का आतंक, IED बम ब्लास्ट में एक जवान घायल....