H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

सीएम शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, गुना बनेगा नगर निगम, मेडिकल कॉलेज खोलने की भी घोषणा

By: Ramakant Shukla | Created At: 17 September 2023 08:01 AM


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना को नगर निगम बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज खोलने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गुना की जनता की बहुत दिन से याद आ रही थी। जन आशीर्वाद यात्रा तो मिलने का एक बहाना है। वह खाली हाथ नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि टेकरी कॉरिडोर के लिए पहले ही 12 करोड़ स्वीकृत किए गए थे। हनुमान टेकरी पर कॉरिडोर जल्द बनाया जाएगा।

banner
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना को नगर निगम बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज खोलने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गुना की जनता की बहुत दिन से याद आ रही थी। जन आशीर्वाद यात्रा तो मिलने का एक बहाना है। वह खाली हाथ नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि टेकरी कॉरिडोर के लिए पहले ही 12 करोड़ स्वीकृत किए गए थे। हनुमान टेकरी पर कॉरिडोर जल्द बनाया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को गुना में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि शिवराज सिंह जनता का पुजारी है। वह सरकार नहीं चलाते बल्कि परिवार चलाते हैं। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद रथ पर सवार होकर रोड शो भी किया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैय मौजूद रहे।

450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके नाम पीएम आवास और आवास प्लस में नहीं आ पाए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें सीएम आवास में जोड़ा जाएगा। फॉर्म भरने की शुरुआत कल से ही होगी। वह खुद भोपाल से फॉर्म भरकर इसकी शुरुआत करेंगे। लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके फार्म भी आप लोग भरें।

Read More: एमपी के बड़े हिस्से में जन-जीवन अस्त-व्यस्त, रविवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश की आशंका